top of page

सम्मान समारोह कार्यक्रम

  • Jun 14, 2018
  • 1 min read

संस्था मंथन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा 14 जून 2018 को शाम 4 बजे आर्य समाज मन्दिर लाजपत नगर नई दिल्ली में सम्मान समारोह कार्यक्रम में सभा संस्था के संस्थापक श्री सुशील कुमार जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष / चेअरमैन श्री राजिंदर कपूर जी व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष / उपाध्यक्ष श्री योगेन्द्र कुमार जी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी | इस कार्यक्रम को सुचारूरूप से प्रतिपादन करने में संस्था की प्रेरणास्रोत राष्ट्रीय सचिव अनीता राज जी के अमूल्य सहयोग एवं मार्गदर्शन में हुआ | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि SBI बैंक लाजपत नगर लक्ष्मी नारायण जिलोवा (सहायक महाप्रबंधक) उनकी पत्नी मधू शर्मा जी , दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रचना कालरा जी, सचिव रचना चड्डा जी , उत्तर प्रदेश के चेअरमैन राजीव कुमार वर्मा जी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ अभियान की आवश्यकता एवं अच्छे से अच्छा कार्य करने की प्रेणना दी और सार्थकता पर अपने विचार ब्यक्त किये | संस्था के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष / उपाध्यक्ष श्री योगेन्द्र कुमार जी ने शौर्यगाथा का गुणगान किया | इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय कोर्डिनेटर राहुल जैन जी , श्री अमित शर्मा मिडिया प्रभारी , श्री जुगलकिशोर राष्ट्रीय सलाहकार, दिनेश पटेल अध्यक्ष त्रिलोकपुरी ,संजय चावला राष्ट्रीय प्रोजेक्ट डारेक्टर, सुनीता छुगानी समन्वयक ईस्ट दिल्ली , नीतू , आनंद परिसर, सतीशचन्द्र, पूनम सिंह आदि लोगो को फूलोँ के बुक्के व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया और लोगो ने अपने अपने विचार ब्यक्त किये | इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के टीम की मुख्य भूमिका रही |

 
 
 

Comments


bottom of page