top of page

शहीदी दिवस

  • Mar 23, 2018
  • 2 min read

संस्था मंथन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा 23 मार्च को शाम 4 बजे श्री जयराम आश्रम नई दिल्ली में शहीद भगत सिंह , राजगुरु एवं सुखदेव जी का बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में श्रद्धांजली सभा संस्था के संस्थापक श्री सुशील कुमार जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजिंदर कपूर जी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी| इस कार्यक्रम को सुचारूरूप से प्रतिपादन करने में संस्था की प्रेरणास्रोत राष्ट्रीय सचिव अनीता राज जी के अमूल्य सहयोग एवं मार्गदर्शन में हुआ| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामहिम राष्ट्रपति जी के भतीजे श्री दीपक कोविंद जी, अविनाश कोविंद एवं राजीव वर्मा जी ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर अपने विचार व्यक्त किये| श्री दीपक कोविंद जी ने महामहिम राष्ट्रपति जी के जीवन चरित्र एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ अभियान की आवश्यकता एवं सार्थकता पर अपने विचार ब्यक्त किये| संस्था की ओर से प्रियम्वदा जी ने शहीदे आजम सरदार भगत सिंह जी के शौर्यगाथा का गुणगान किया | इस अवसर पर संस्था के नवनियुक्त सद्स्य राहुल जैन जी को राष्ट्रीय समन्वयक पूजा हलधर राष्ट्रीय निदेशक(कार्यक्रम) मुकेश गर्ग को प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान, पुष्कर गर्ग प्रदेश समन्वयक राजस्थान सोनू गर्ग को प्रदेशाध्यक्ष महिलाप्रकोष्ठ राजस्थान सरोज गर्ग को प्रदेशाध्यक्ष महिलाप्रकोष्ठ राजस्थान एवं भैरोसिंह राजपुरोहित को मीडिया प्रभारी बीकानेर को उनका पदभार प्रमाण पत्र वितरित कर नियुक्ति प्रदान की गयी|

श्री दीपक कोविंद जी को संस्था का मुख्यप्रवर्तक तथा श्री राजीव वर्मा जी को उत्तरप्रदेश का चेयरमैन बनाया गया | इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय परियोजना निदेशक सर्वेश कुमार मिश्रा दिल्ली प्रदेश सचिव रचना चड्डा, महेंद्र कुमार शाखा अध्यक्ष इटावा व कृष्णा जी , दक्षिण पूर्वी दिल्ली समन्वयक सुनीता जी, मुन्ना कुमार शर्मा राष्ट्रीय निदेशक(संचार), समाज सेविका सरिता जी, रीता जी एवं रीजनल मेनेजर(गूगल) गोविन्दजी आदि उपस्थित रहे | इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के प्रशासनिक अधिकारी सतीश चन्द्र ,जीतेंद्र यादव ,एवं रूपेश कुमार जी की मुख्य भूमिका रही|

Comments


bottom of page